Nov 20, 2007
Nov 19, 2007
Oct 31, 2007
रूबिया ने मंदिर में नृत्य किया तो मुल्लाओं ने समाज से निकाला
-प्रदीप कुमार
केरल के मल्लाप्पुरम की 18 वर्षीय रूबिया और उसके परिवार को मुस्लिम समाज के कठमुल्लाओं ने जिहादी फरमान जारी करके समाज से बहिष्कृत करने का ऐलान किया है। उसका कसूर क्या है? उसका कसूर केवल इतना है कि उसे भरतनाटयम नृत्य से लगाव है और वह यह नृत्य सीखती है। बस इस 'जुर्म' के लिए स्थानीय मस्जिद कमेटी (महाल्लू) ने उसके परिवार से किसी भी तरह का व्यवहार न करने का 'फतवा' जारी कर दिया है।
स्थानीय महाल्लू से जुड़े रहना यहां के हर मुस्लिम परिवार के लिए आवश्यक होता है क्योंकि इस कारण उसे कुछ अधिकार मिलते हैं, जैसे, स्थानीय कब्रिस्तान में किसी परिजन के इंतकाल के बाद दफनाने की इजाजत। रूबिया के परिवार को यहां 'इजाजत' नहीं है और न ही उसके निकाह को समाज 'मान्य' ही करेगा।
हाल ही में केरल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्सव में वी.पी. रूबिया भरतनाटयम नृत्य में प्रथम रही थी। वह मुस्लिम बहुल मलप्पुरम के मोरायूर स्थित वीरन हाजी मेमोरियल हायर सेकेन्डरी स्कूल की नृत्य प्रतियोगिता में भी सर्वश्रेष्ठ घोषित की गई थी। उसके पिता सैयद अलविकुट्टी कहते हैं कि उसे मशहूर नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई की नृत्य संस्था 'दर्पण' से न्योता भी मिला है।मलप्पुरम के मुस्लिम बहुल क्षेत्र वल्लुवमबरम में अपने जीर्ण-शीर्ण घर में इस संवाददाता से बातचीत में श्री अलविकुट्टी ने बताया, 'यहां की मस्जिद कमेटी मेरी बेटी की इस उपलब्धि से खुश नहीं है। अगर वह 'ओप्पाना' और 'माप्पीला पट्टू' जैसी पारम्परिक मुस्लिम कलाओं में ईनाम जीतती तो अब तक उसे ढेरों पुरस्कार मिले होते। आज हम समाज-बाहर कर दिए गए हैं मगर महाल्लू नेता खुलकर यह नहीं स्वीकारेंगे कि भरतनाटयम के कारण उन्होंने ऐसा 'आदेश' दिया है।
रूबिया के घर की बैठक की दीवारें उसके नृत्य की तारीफ में मिले प्रमाण पत्रों, ट्राफियों और स्मृति चिन्हों से पटी पड़ी थीं। रूबिया तमिलनाडु की प्रसिध्द चेन्नै नृत्य अकादमी की ओर से जारी प्रमाणपत्र सगर्व दिखाते हुए बताती है, 'जब मैं वहां मयलापुर के पास हिन्दू बहुल क्षेत्र में एक मंदिर में नृत्य करने गई तो वहां के ब्राह्मणों को हिन्दी देवी-देवीताओं के भजनों पर एक मुस्लिम लड़की के नृत्य से कोई आपत्ति नहीं थी। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मुझे बधाई दी। मगर समझ नहीं आता कि यहां मेरे घर के पास मेरे माता-पिता को दुत्कारा क्यों जाता है।' रूबिया की आंखें डबडबाने लगी थीं।
जब वह महज तीन साल की ही थी, तब उसने नृत्य सीखना शुरू किया था। आज भी वह पढ़ाई के बीच समय निकाल कर स्थानीय मंदिरों में नृत्य प्रदर्शन के लिए जाती है। परिवार पैसे वाला नहीं है अत: रूबिया के नृत्य कार्यक्रमों से सहारे के लिए कुछ पैसा मिलता है तो राहत महसूस होती है। कुछ समय पहले रूबिया की अम्मी का कैंसर के कारण इंतकाल हो चुका है। घर में उसके पिता के अलावा एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन भी है। स्थानीय मुल्लाओं की नाराजगी उसे पहली बार तब झेलनी पड़ी थी जब वह प्रसिध्द गुरुवायूर मन्दिर के सामने नृत्य प्रदर्शन करके लौटी थी। तब स्थानीय 'महाल्लू' ने उस पर जमकर लानतें भेजी थीं। उन्हें रूबिया के एक हिन्दू मंदिर में भजन पर नृत्य करने से चिढ़ छूटी थी। 'मगर', रूबिया के पिता आगे कहते हैं, 'इस नाराजगी ने मेरे इरादे को और मजबूत ही किया और मैंने रूबिया के साथ उसकी छोटी बहन मनसिया को भी इस नृत्य में पारंगत करने का फैसला कर लिया।' वे बताते हैं, रमजान के बाद महाल्लू की ओर से पूरे इलाके में चावल और दूसरे खाद्य पदार्थ बांटे गए, केवल हमारा ही घर छोड़ दिया गया।'
यह पूछने पर कि हिन्दू समाज ने उसकी क्या मदद की, रूबिया कहती है, 'हिन्दुओं ने बहुत मदद की है। कई मंदिरों से मुझे नृत्य प्रदर्शन के निमंत्रण आते हैं। स्कूल के मेरे दोस्त, शिक्षक, गुरु सबको मुझ पर नाज है।'
रूबिया इस नृत्य में पारंगत होने के लिए गुरुओं से सीखना चाहती है, मगर अपनी गरीबी के कारण ऐसा कर पाएगी, इसे लेकर दुविधा में है। स्थानीय महाल्लू के बारे में अलविकुट्टी कहते हैं, उनके दिमागों में बहुत जहर भरा है। हम अगर पैसे वाले होते तो कोई हम पर अंगुली नहीं उठाता, हम भूखे रह लेंगे मगर रूबिया का नृत्य प्रशिक्षण जारी रखेंगे। रूबिया के कमरे में नटराज के बगल में ही शिव की एक अन्य मुद्रा 'कीरतमूर्ति' लगी है जिसकी वह नमाज के साथ-साथ पूजा करती है। वह बताती है, 'हर नृत्य से पहले मैं इस शिव प्रतिमा के आगे कुछ कुछ मिनट बैठती हूं। इससे मुझे ताकत मिलती है। नटराज से ही तो नृत्य की की भंगिमाएं उपजी हैं। मैं चिदम्बरम के प्रसिध्द नटराज मंदिर में भी गई थी।'
अम्मी अमीना की याद में रूआंसी होकर रूबिया कहती है, 'उन्होंने ही मुझे नृत्य के लिए प्रेरणा दी थी। मेरी अम्मी के कैंसर के इलाज के लिए हमारे मिलने वालों ने पैसे भेजे थे, मगर मस्जिद के मुल्लाओं ने हमारी मदद के सारे रास्ते बंद कर दिए थे। जब उनका इंतकाल हुआ तब उन मुल्लाओं ने यहां के कब्रिस्तान में उनको दफनाने की इजाजत नहीं दी।' रूबिया और उसके अब्बा गरीब हैं मगर झुकने को तैयार नहीं हैं। उन्हें उम्मीद है कि वल्लुवमबरम से बाहर के लोग उनकी मदद को आगे आएंगे। रूबिया का पता है-द्वारा-वी.पी. अलविकुट्टी, गांव-पोस्ट-वल्लुवमबरम, जिला मलप्पुरम, केरल-673651, दूरभाष-09387507601
Posted by
ALOK SINGH
at
10:57 AM
1 comments
Oct 27, 2007
नरेन्द्र मोदी का विकास संबंधी प्रयोग
Posted by
ALOK SINGH
at
11:17 PM
0
comments
कम्युनिस्टों का दोहरा चरित्र- प्रो.देवेन्द्र स्वरुप
Posted by
ALOK SINGH
at
11:12 PM
0
comments
Oct 18, 2007
घुसपैठ से देश की अखण्डता को खतरा
अब भारत की एकता व अखण्डता भी खतरे में पडती जा रही है । बढ़ती घुसपैठ व बढती जनसंख्या के असंतुलन से देश की आंतरिक सुरक्षा भी खतरे में पड गई है। देश को बाह्य आक्रमण से बचाने के लिए देश की सम्पूर्ण जनता जाति, बिरादरी, मजहब व पंथ को छोड कर एकजुट हो जाती है लेकिन आंतरिक आक्रमण-घुसपैठ होने से आंतरिक असुरक्षा उत्पन्न हो जाती है जिसको सामान्य जन के साथ-साथ हमारे राजनेता भी गम्भीरता से नहीं लेते है। इससे आतंकवाद को शरण मिल जाती है। बढते आतंकवाद ने अब तक कई लाख लोगों को लील लिया है वहीं अरबों रुपये की राष्ट्र की सम्पत्ति को हानि पहुंची है एवं देशवासी भी एकजुट होकर इस आतंकवाद से लड़ने में स्वयं को तैयार नहीं कर पाते हैं ।
भारत ने स्वतंत्रता के अपने साठ साल के जीवन में पांच प्रमुख युध्द झेले है जिनमें हमारे रणबांकुरों ने दुश्मनों के दांत खट्टे किये है, परन्तु युध्दोपरांत वार्ता की मेज पर दृढ़ राजनैतिक इच्छाशक्ति के अभाव व अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीतिक दुष्प्रवृति व मानसिकता के कारण भारत का जीता हुआ युध्द भी सदैव पराजित होता रहा है। लगभग वैसी ही स्थिति बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ को लेकर हमारे राजनीतिक दलों की हो रही है। विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने तो भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की कुल संख्या ही घटा कर 15 से 20 लाख बतायी है जिसे विपक्ष ने लोकसभा में सफेद झूठ बताया है। दिल्ली में ही विभिन्न क्षेत्रों में लगभग पांच लाख से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठिए निवास करते हैं। मुम्बई, कोलकाता तथा पश्चिमी बंगाल के विभिन्न हिस्सों में राजनेताओं की कृपा दृष्टि से तीस लाख से अधिक बांग्लादेशी बसे हुए हैं। असम के कई जिलों में इन घुसपैठियों के कारण आबादी में (भारतीय व विदेशी घुसपैठियों के बीच) संतुलन का खतरा पैदा हो गया है। राष्ट्रवादी शक्तियां इन अवैध घुसपैठियों से देश में बढ़ते हुए खतरे को लेकर चिन्तित रहती है। परन्तु पूर्वोत्तर राज्यों के राजनेता एकदम से आंख मूंदे हुए हैं । समूचे भारत में लगभग 2.5 करोड बांग्लादेशी निवास करते हैं जिनके कारण भारत में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक (खाद्यान्न सहित) तानाबाना तहस-नहस हो रहा है। देश की एकता व अखंडता निरन्तर खतरे में पडती जा रही है सो अलग।
यह कई बार साबित हो चुका है कि मुस्लिम आतंकवादी पकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी आईएसआई बांग्लादेश के लोगों व जमीन का उपयोग भारत विरोधी गतिविधियों के लिए कर रहे हैं । पाकिस्तान से प्रशिक्षित आंतकवादी बांग्लादेश के रास्ते भारत में प्रवेश कर जाते हैं । बांग्लादेश से भारत में आ रहे बांग्ला घुसपैठिए महज रोजी रोटी के लिए भारत की सीमाओं का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं। भारत में पकडे गये आतंकवादियों से खुलासा हुआ है कि उन्होंने बांग्लादेश की कई बार यात्रा की है। हमारे राजनेताओं के दब्बूपन और सत्ता के लिए वोट बैंक की राजनीति ने राष्ट्र को एक गम्भीर खतरे की ओर बढा दिया है।
केन्द्र सरकार की ढिलाई के कारण प्रतिदिन 6,000 बांग्लादेशी घुसपैठिए अवैध रूप से भारत की सर-जमीन पर दाखिल हो जाते हैं। भारतीय सुरक्षा बलों के कुछ भ्रष्ट सिपाहियों व अधिकारियों को मात्र हजार पांच सौ रुपये देकर बांग्लादेशियों को भारत की सीमा में चुपचाप दाखिल करवा दिया जाता है। भारत में घुसे इन अवैध घुसपैठियों को फिर भारतीय राजनेताओं का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हो जाता है तथा भारत में रहने के लिए आवश्यक सभी प्रपत्र फर्जी रूप से तैयार करवा दिये जाते हैं। अवैध घुसपैठियों के कारण भारत के मूल नागरिकों के काम धन्धे पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं ।
भारत में बांग्लादेश से हो रही अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सरकार को दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रारम्भ में दो काम करने चाहिए-अवैध रूप से भारत में रहने वालों को वापस खदेडा जाए तथा बांग्लादेश की पूरी सीमा को कंटीले लोहे के तारों से सील किया जाए वरना तो भारत का एक बडा हिस्सा भारत से पृथक हो जायेगा।
सन् 1800 में अफगानिस्तान व ईरान भारत के ही हिस्से थे किन्तु विदेशी आक्रमणकारियों से उत्पन्न हुए आतंक के कारण ही यह हिस्सा भारत से अलग हो गया। कश्मीर में फैलता आतंकवाद व 1960 से शुरू हुआ माओ आतंक भारत की आंतरिक सुरक्षा को भेदने का निरन्तर प्रयास कर रहा है। 21 वीं शताब्दी में विश्व में दो बडे आतंकवादी हमले हुए है। अमेरिका के पैंटागन और वर्ल्ड सेंटर पर हुआ हमला जिसने अमेरिका जैसी महाशक्ति को हिला कर रख दिया और दूसरा हमला विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र भारत की संसद पर किया गया जिससे पाक प्रायोजिक आतंकवाद बेनकाब हुआ । 1971 में हमारे वीर सैनिकों ने अपना खून बहा कर जिस बांग्लादेश का निर्माण किया वही आज भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुका है।
2.5 करोड से अधिक बांग्लादेशी भारत की संस्कृति, आंतरिक सुरक्षा व रोजगार में सेंध मार रहे हैं वहीं प्रतिदिन 1,50,000 कुंतल खाद्यान्न चट कर जाते है। परन्तु अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण में तल्लीन हमारे राजनेता इस महत्वपूर्ण समस्या को गम्भीरता से नहीं ले रहे है तथा घुसपैठियों से उत्पन्न हुआ रोग अब नासूर बन चुका है जिसका एक बड़ा ऑपरेशन शीघ्र अतिशीघ्र करना आवश्यक हो गया है। जिसमें बांग्लादेश की सीमा पर 100 प्रतिशत तार बंदी शामिल है।(हिन्दुस्थान समाचार)
Posted by
ALOK SINGH
at
10:16 PM
0
comments
सिर्फ हिन्दुओं से ही आस्था के प्रमाण क्यों मांगे जाते हैं?
-सुषमा स्वराज, सांसद (राज्य सभा), भाजपा
श्रीराम सेतु के संदर्भ मं संसद में आवाज गुंजाने वाली प्रखर भाजपा नेता श्रीमती सुषमा स्वराज को गत 13 सितम्बर को 2004 के लिए सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान मिला। परन्तु वे अपनी श्रेष्ठता के सम्मान के बाद भी रामसेतु प्रकरण के कारण क्रुध्द थीं। उन्होंने पाञ्चजन्य से एक बातचीत में कहा कि सिर्फ हिन्दुओं से ही उनकी आस्था के प्रमाण क्यों मांगे जाते हैं? क्या हमारी आस्था प्रमाणपत्रों के आधार पर टिकी है? हिन्दुओं को भी केवल इतना ही कहना चाहिए कि रामसेतु हमारी आस्था है, हमारा विश्वास है और इसके लिए किसी को हमसे कोई प्रमाण मांगने का हक नहीं है। यह वह देश है जहां के हर अंचल में रहने वाली महिला वह गीत गाती है कि देखो, पति-पत्नी के बीच कितनी गाढ़ी प्रीति है कि हमारे राम जी समुद्र पर सेतु बांधकर अपनी पत्नी को वापस लाए। मैं तो कहती हूं कि रामसेतु के लिए भारत की महिलाएं ही इकट्ठा होकर बड़ी से बड़ी कुर्बानी देते हुए उसे बचा लेंगी- पुरुषों को एक तरफ बैठे रहने दिया जाए तो भी।
श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि मू-ए-मुकद्दस (हजरत बल) के खो जाने पर जब कहा गया कि वह हर हाल में खोजा जाना है क्योंकि वह हमारे पैगम्बर साहब की छाती का बाल है, तो किसी ने उनसे यह नहीं कहा कि इसका प्रमाण दो। हिन्दुओं ने उनकी भावना का साथ दिया। इसी प्रकार जब ईसाई वर्जिन मेरी के सुपुत्र जीसस को सर्वोच्च आदर देते हैं तो कोई यह नहीं कहता कि यह तो संभव ही नहीं है। क्योंकि आस्था और विश्वास पर कोई प्रश्न खड़ा नहीं कर सकता। संसद में भी हमने यह विषय उठाते हुए कहा था कि अखबारों में समाचार छपा कि केवल 15 पेड़ों को काटने से बचाने के लिए मेट्रो का रास्ता बदला गया है तो क्या करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक रामसेतु उन 15 पेड़ों से भी गया-गुजरा हो गया?
श्रीमती स्वराज ने कहा कि उन्होंने संसद में आवाज उठाई है कि इस मामले में प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करें और अगर सम्बंधित मंत्री रामसेतु विध्वंस नहीं रोकते तो उन्हें मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करें।
Posted by
ALOK SINGH
at
10:13 PM
1 comments
Oct 17, 2007
पाकिस्तानी हिन्दुओं की दशा

भारत और पाकिस्तान आज़ादी के साठ साल पूरे होने पर तरह-तरह के समारोह गये लेकिन कराची के हिंदू के लिए इन समारोहों का कोई मतलब नहीं . बल्कि उनके सामने ज़िंदगी और मौत का सवाल खड़ा है.
कराची की एक ऐसी बस्ती में रहते हैं जो चारों तरफ़ से मुसलमानों से घिरी हुई है और उनके लिए हर दिन यह ख़तरा लेकर आता है कि आज जाने क्या होगा. उनका दिन जब सही सलामत गुज़र जाता है तो बड़ी राहत की साँस लेते हैं.
बुजुर्ग कहते हैं, “हमने तो जैसे-तैसे वक़्त गुज़ार लिया लेकिन हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पाकिस्तान में हालात अच्छे नहीं हैं. हम बहुत डर में ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं. हमारे बुज़ुर्गों ने पाकिस्तान में रहने का फ़ैसला करके बहुत बड़ा ख़तरा मोल लिया था.”
पाकिस्तान में रहने वाले 25 लाख हिंदुओं हैं जिन्हें संविधान में तो बराबरी का दर्जा हासिल है लेकिन हक़ीक़त कुछ और ही है.
बहुत सारे हिंदुओं का यह भी कहना है कि आम ज़िंदगी में उन्हें कोई ख़ास परेशानी नहीं है लेकिन बहुत सारे ऐसे मुद्दे भी हैं जिनमें उन्हें अहसास होता है कि वे एक मुसलिम देश में रहते हैं जहाँ कभी-कभी कट्टरपंथियों का दबदबा उन्हें यह सोचने को मजबूर कर देता है कि पाकिस्तान में हिंदुओं का भविष्य क्या है?
अगस्त 1947 में पाकिस्तान बनते समय उम्मीद की गई थी कि वो मुसलमानों के लिए एक आदर्श देश साबित होगा लेकिन मोहम्मद अली जिन्ना ने कहा था कि पाकिस्तान एक मुस्लिम देश ज़रूर होगा मगर सभी आस्थाओं वाले लोगों को पूरी धार्मिक आज़ादी होगी.
पाकिस्तान के संविधान में ग़ैर मुसलमानों की धार्मिक आज़ादी के बारे में कहा भी गया है, “देश के हर नागरिक को यह आज़ादी होगी कि वह अपने धर्म की अस्थाओं में विश्वास करते हुए उसका पालन और प्रचार कर सके और इसके साथ ही हर धार्मिक आस्था वाले समुदाय को अपनी धार्मिक संस्थाएँ बनाने और उनका रखरखाव और प्रबंधन करने की इजाज़त होगी.”
मगर आज के हालात पर ग़ौर करें तो पाकिस्तान में ग़ैर मुसलमानों की परिस्थितियाँ ख़ासी चिंताजनक हैं. उनकी पहचान पाकिस्तानी पहचान में खो सी गई है, बोलचाल और पहनावा भी मुसलमानों की ही तरह होता है, वे अभिवादन के लिए
पाकिस्तान में हिंदुओं की ज़्यादातर अबादी सिंध में है. सिंध और पंजाब में रहने वाले हिंदुओं के हालात में भी ख़ासा फ़र्क नज़र आता है. सिंध में हिंदू अपने अधिकारों के लिए संघर्ष भी करते नज़र आते हैं लेकिन लाहौर में रहने वाले हिंदू जैसे पूरे तौर पर सरकार पर निर्भर हैं और उन पर सरकार की निगरानी भी है.
कराची के स्वामीनारायण मंदिर परिसर में आस पास रहने वाले हिन्दू कहते है कि उन्हें वहाँ कोई परेशानी नहीं है और हिंदू अपने त्यौहार – होली, दीवाली, रामलीला वग़ैरा भारत में हिंदुओं की ही तरह पूरी आजादी और उत्साह से मनाते हैं.
स्वानारायण मंदिर कराची महानगर पालिका के दफ़्तर के बिल्कुल सामने है और मंदिर परिसर में ही अनेक हिंदुओं के घर भी हैं और वहीं आसपास कुछ दुकानें भी. और उस परिसर में ऐसा ही माहौल रहता है जैसाकि भारत के किसी हिंदू बहुल इलाक़े में.
वैसे तो कराची में अनेक इलाक़ों में हिंदू मंदिर और घर नज़र आते हैं लेकिन एक ऐसी भी बस्ती है जिसमें हिंदू, सिख और ईसाई रहते हैं और वहाँ अनेक मंदिरों के अलावा चर्च और एक छोटा सा गुरुद्वारा भी है. नारायणपुरा नामक यह बस्ती भी बदहाली की वही कहानी कहती है जो भारत के किसी बेहद पिछड़े इलाक़े में होती है यानी भारी गंदगी, कुपोषित बच्चे और बेकार घूमते युवक
हमारे पूर्वजों ने वापिस पाकिस्तान आने का फ़ैसला करके बहुत बड़ी ग़लती की थी लेकिन हमारी मजबूरी ये है कि भारत सरकार भी हमें स्वीकार करने को तैयार नहीं है और पाकिस्तान में हम डर की ज़िंदगी जीने के लिए मजबूर हैं मुसलमानों की ही तरह अस्सलामुअलैकुम और माशाअल्लाह, इंशाअल्लाह जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. इन बस्तियों में बातचीत से ऐसा आभास होता है कि वहाँ ग़ैरमुसलमानों को कोई परेशानी ही नहीं है लेकिन सच जानने की कोशिश करें तो कुछ हिंदुओं के अनुसार एक मौलवी ने एक मंदिर पर क़ब्ज़ा करके वहाँ पीर की दरगाह बना ली है.उस बस्ती में रहने वाले बताते हैं कि उनके पूर्वज 1950 के दौर में भारत के कच्छ इलाक़े में पहुँचे थे लेकिन वहाँ उन्हें समाज और सरकार का कोई सहयोग नहीं मिला और फिर वे मजबूर होकर पाकिस्तान ही लौट आये भारत में तथाकथित उच्च जाति के हिंदुओं ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया और छुआछूत की समस्या की वजह से उनके पूर्वज भारत से एक बार फिर पाकिस्तान लौट आए.
तथ्य बी बी सी से----
Posted by
ALOK SINGH
at
10:56 PM
2
comments
आरएसएस - कितनी भ्रांति कितना सच
गत दिनों भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कुछ दिन के प्रवास पर अपने पिता डा० दीपक पंड्या के साथ भारत आयीं। वे अपने गांव गयीं, हैदराबाद तथा दिल्ली में अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुईं। सोनिया गांधी तथा राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल से भेंट की। उनके सभी कार्यक्रमों को समाचार माध्यमों ने पर्याप्त प्रसिद्धि दी। ठीक भी है, वे न केवल नारी शक्ति के उन्नयन की, अपितु भारतीय प्रतिभा की प्रतीक भी बन गयी हैं।
गुजरात की राजधानी कर्णावती (अमदाबाद) में उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय संस्था रोटरी क्लब के मंच से नगर के प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें अंतरिक्ष में जाने के लिए सैनिक जैसे कठोर प्रशिक्षण के साथ तालमेल बिठाने में कोई परेशानी नहीं हुई, चूंकि उनके परिवार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुशासित माहौल है। उनके पिता यद्यपि अब अमरीका में ही बस गये हैं; पर एक समय वे संघ में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंेने अंतरिक्ष में चक्कर लगाते समय भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित सेतु के चित्र लिये थे।
उनके इस बयान को गुजरात के समाचार पत्रों ने तो खूब छापा; पर दिल्ली के सेक्यूलर मीडिया ने उसे दबा दिया। पर दिल्ली से छपने वाले अंग्रेजी साप्ताहिक आर्गनाइजर में उसके छपने से भारत के कांग्रेसियों और वामपंथियों में हड़कम्प मच गया है। वे इस पर स्पष्टीकरण देते फिर रहे हैं। उन्होंने अमदाबाद में कार्यक्रम के आयोजक के मुंह से भी कहलवाया कि सुनीता ने संघ या रामसेतु के बारे में ऐसा कुछ नहीं कहा; पर जो बात रिकार्ड में दर्ज हो चुकी है, उसे झुठलाना असंभव है।
जहां तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बात है, तो अनुशासन उसकी एक बड़ी पहचान है। केवल संघ ही नहीं, तो स्वयंसेवक सामाजिक जीवन में जहां भी काम करता है, वहां लोग उस पर सहज ही विश्वास करते हैं, चूंकि उन्हें मालूम होता है कि यह व्यक्ति संघ की प्रक्रिया में से निकल कर आया है। यहां तक कि जो लोग राजनीतिक कारणों से संघ का सार्वजनिक रूप से विरोध करते हैं, वे भी बंद कमरे में उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा करने में पीछे नहीं रहते।
संघ के अनुशासन का रहस्य उसके कार्यक्रमों में छिपा है। संघ की शाखा पर जो कार्यक्रम होते हैं, वहां बड़े, छोटे या ऊंच-नीच का भेद नहीं होता। प्राय: शाखा पर कार्यक्रम कराने वाले युवा वर्ग के लोग होते हैं; पर उनकी आज्ञा का पालन उनके पिता की उम्र के लोग भी सहर्ष करते हैं। यदि सरसंघचालक भी किसी शाखा पर जाते हैं, तो वे उस शाखा के मुख्य शिक्षक के आदेश का पालन करते हैं, भले ही वह कक्षा दस का छात्र ही हो।
यही स्थिति संघ के बौद्धिक कार्यक्रमों की है। प्राय: उत्सव या शाखा पर सभी उम्र के लोग होते हैं। उनमें से अनुभवी लोगों को बोलने का अवसर दिया जाता है; पर कभी-कभी प्रशिक्षण के लिए या साहस बढ़ाने और अनुभव लेने के लिए छोटे कार्यकर्ता को भी बोलन या गीत आदि गाने को कहा जाता है। ऐसे समय में वह मंच पर या कुर्सी पर बैठता है और सब बड़े और अनुभवी कार्यकर्ता उसके सामने भूमि पर पंक्तिबद्ध होकर। वे उसकी बात को पूरे मनोयोग से सुनते हैं। बाद में उसकी पीठ थपथपा कर उसका साहस बढ़ाते हैं तथा यदि कहीं भूल हुई हो, तो उसे सुधारते हैं।
सामान्यत: संघ के कार्यक्रमों में सब लोग भूमि पर ही बैठते हैं। हां, जो लोग उम्र या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण धरती पर नहीं बैठ सकते, उनके लिए कुर्सी का प्रबंध कर दिया जाता है; पर इसमें सम्पन्नता या किसी विशेष वर्ग के आधार पर भेद नहीं किया जाता।
इसी प्रकार संघ के शिविर में होता है। वहां सब नीचे सोते हैं। सब अपना बिस्तर और दैनिक आवश्यकता का सामान साथ लाते हैं। एक साथ रहना, खाना, खेलना और कार्यक्रमों में भाग लेने से समता और समानता से भी आगे समरसता की भावना सबके दिल में बस जाती है। इसी लिए संघ के स्वयंसेवक खानपान या शादी विवाह में जाति बंधनों से मुक्त रहते हैं।
ऐसे शिविर में भोजन सब लोग धरती पर पंक्ति में बैठ कर करते हैं। सामान्य स्वयंसेवक हो या बड़ा अधिकारी, सब वहीं बैठकर एक जैसा भोजन करते हैं। वितरण का काम भी शिविरार्थी स्वयंसेवक ही अपनी बारी आने पर करते हैं। इसमें भी जाति, वर्ग या क्षेत्र का बंधन नहीं होता। हां, उम्र या स्वास्थ्य के चलते कुछ लोगों के लिए विशेष प्रबंध होता है, यह अलग बात है।
संघ के अनुशासन के साथ ही उसकी देशभक्ति की भी अलग ही छवि है। इसी के चलते नेहरू जी ने संघ के स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस की परेड में आमन्त्रित किया था और लाल बहादुर शास्त्री ने भारत-पाक युद्ध के समय सरसंघचालक श्री गोलवलकर को बुलाकर परामर्श किया था। एक बार संजय गांधी ने भी युवा कांग्रेस की शाखा संघ की तर्ज पर लगाने का प्रयास किया था; पर नकल कभी असल नहीं हो सकती, इसलिए उनका यह प्रयोग औंधे मुंह गिर गया।
देशभक्ति के संस्कार भी शाखा के खेल, दंड, नियुद्ध, आसन, व्यायाम आदि शारीरिक कार्यक्रम तथा गीत, बोधकथा, सुभाषित, अमृत वचन, बौद्धिक आदि वैचारिक कार्यक्रमों में से प्राप्त होते हैं। इसी अनुशासनप्रियता और देशभक्ति के कारण संघ आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बना है। वह शासन से कोई सहायता नहीं लेता और राजनीति में भाग नहीं लेता। प्राय: सत्ता का उसे विरोध ही सहना पड़ा है, फिर भी वह सबसे आगे है।
जो लोग आज संघ का या सुनीता के बयानों का विरोध कर रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वे संघ की कार्यशैली का अध्ययन करें। विरोध करने से संघ बढ़ेगा ही, घटेगा नहीं।
Posted by
ALOK SINGH
at
8:15 PM
8
comments
Sep 13, 2007
कश्मीर समस्या आँखों देखी
भारत का स्वर्ग कहा जाने वाला क्षेत्र आज बन्दूकों व दहशतगर्दों की मिसाल बन गई है जिसका पटाक्षेप कर पाना कैंसर जैसा रोग माना जा रह है , जैसे की एक रोगी व्यक्ति को दवा सी कुछ गोलियों का कैप्सूल का सहारा दे दिया जता है ,ठीक उसी प्रकार से जम्मू कश्मीर की समस्या आज भी बरकरार है। मैं जब अपने कुछ साथियों के साथ कश्मीर घाटी के बारामुला क्षेत्र मे पहुँचा तो वहां के रहने वाले कुछ मूल निवासियों से मिला, हम लोगो ने सोचा, यहाँ पहले से आराम होगा वा दहशतगर्दों से मुक्ति मिली होगी, तो कुछ महिलाओं कि व्यथा बाहर निकल आयी। कहते हैं की घाव की परत को निकालने से ही दर्द का एहसास होता है। ध्यान से समझा तो कुछ और ही नजारा देखने को मिला बल्कि महिलाओं ने कहा कि भैया आप इधर थोड़ा होशियारी से घूमियेगा क्योंकि यहाँ पर कब किसके ऊपर कहर आ जाये कोई नही जानता फिर उन लोगो ने बताया कि आप लोगो को आये दिन होने वाली घटनाएँ बताते हैं।कश्मीर मे हिंदुओं की औरतों को प्रताड़ित करना व आतंकियों द्वारा जब यह पूछा जाता है कि आप लोग हिंदू हैं और उनके घरों मे युवा वर्ग की लड़कियाँ होती हैं उन्हे कहते हैं की अच्छा बाद मॆं देखेंगे, पहले इनसे निपटेंगे। फिर आतंकियों द्वारा बडे बुजुर्गों को घर से निकालकर रस्सी से खम्भों मॆं बाँध दिया जाता है और नौजवान बहु बेटियों को माँ-बाप,सास-ससुर और भाईयों के सामने नीचे लिटा दिया जाता है,फिर उनके साथ बारी-बारी से आतंकियों द्वारा बलात्कार किया जाता है। हिंदुओं की बहु-बेटियों के साथ इस प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियां आये दिन होती रहती हैं। जो नौजवान युवतियाँ चिल्लाने का प्रयास करती हैं उन्हे बेहोशी लगा दिया जाता है,और उनके शरीर का सारा ख़ून निकाल लिया जाता है,और उनको टुकडों मे करके नदी नालों मे फेंक दिया जाता के माँ-बाप के सामने इस प्रकार की हरकत देख उनके हार्ट फेल हो जाते हैं।कुछ बेहोश हो कर उसी खम्भे के सहारे लटके रह जाते हैं।कुछ-कुछ जगहों पर ऐसी घटनाएँ देखने को मिलती हैं की छोटे-छोटे बच्चों को आतंकियों द्वारा उनके माँ-बाप की गोद से छीन लिया जाता है और टांग पर टांग रखकर चीर दिया जाता है,और जानवरों के सामने फेंक दिया जाता है। हम लोगो को कुछ महिलाओं ने अपने शरीर पर हुये जख्म भी दिखाए जिन पर यह गुदवाया गया था कि पाकिस्तान जिंदाबाद। ये लफ्ज लोहे के सांचों को गर्म करके शरीर पर दागा गया था ,जिनकी वजह से हिंदू औरतें कई दिनों तक तिलमिलाती वा चिल्लाती रही।बाद मे उन्हे आतंकियों ने इस गर्ज से छोड़ दिया कि वे अपने पारिवारिक खानदानों को अपनी आप बतायें और सबके दिलों मे खौफ पैदा हो जाये कि सब हिंदु औरतों को इसी तरह से दागा जाएगा।
Posted by
ALOK SINGH
at
2:22 PM
1 comments
Sep 11, 2007
GENOCIDE OF HINDUS IN KASHMIR
UTH-UTH KE MASJIDON SE NAMAJI CHALE GAYE ,
DEHSHATGARON KE HAATH ME ISLAAM REH GAYA. ( NIDA FAJLI)
KYA YAHI HAI AMAN AUR MOHABBAT KA PAIGAM KI MAJHAB KE NAM PE...........KAFIRON KO MAR DALO.............MASOOM BACH-CHON KI HASI CHEEN LO............... UNKI MAAON KI GOD SOONI KAR DO........MUSLIM SAMAJ HUMSE TO SECULARISM KI APEKSHA RAKHTA HAI ,LEKIN KYA UNHONE KABHI SECULARISM SAHI SE NIBHAYA......EK BABRI MASJID JO KI VASTAV ME RAM MANDIR THA AUR JAHA KAI SALON SE NAMAJ BHI NAHI PARI JATI THI KE TOOTNAY PAR BAHUT BAVAAL MACHAYA GAYA.LEKIN KASHMIR ME KROOR ISLAMIC JIHADIYON NE ITNE SARE MANDIR TORE UNKA KYA ???????
DUNIYA ME ITNAY SAARE MUSLIM DOMINATED COUNTRIES HAIN.. KYA KAHIN SECULARISM HAI? AGAR HAI TO BATAIYE......








Nadimarg Massacre
Massacre at WandhamaMarch 1999
Scorched locality in Village Tengpona of district Pulwama
Mishriwala Camp Jammu
May 1990 Nagrota Camp: Kashmiri Hindus given place in river bank 

Hate campaign against Kashmiri Hindus
Camp at Purkhoo, Jammu
An abondoned destroyed Kashmiri Pandit locality
Sucklings butchered (Wandahama)
Victims of Wandhama massacre. Twenty three Hindus were killed by Islamic terrorists.
A displaced Kashmiri Pandit business establishment encroached upon by local Muslims in Bomai, Sopore
A destroyed Kashmiri Hindus locality at Shopian
A destroyed Kashmiri Hindus locality
A bewildered child at Nagrota camp, Jammu
Dharamashala of the temple Tarbooni occupied by a Muslim Family
Kashmiri Hindu refugees of 1947 who disguised as Muslims to save their lives
Bewildered Pandit family just after its arrival in Jammu not knowing where to go
A Hindu couple from Herman, Pulwama, tied behind a jeep and dragged till death
Posted by
ALOK SINGH
at
4:05 PM
2
comments
DESTRUCTION OF TEMPLES BY ISLAMIC FIENDS
Sri Ranbireshwar temple, Ishbar Nishat, Srinagar
Posted by
ALOK SINGH
at
3:31 PM
0
comments














Only feet of Lord Vishnusaddled over Garuda remain of magnificient statute in Narayanjoo temple, Alikadal, Srinagar 
Gopal Ashram, Rainawari, Srinagar











