Jun 6, 2008

हमारी शाख्शियत

दिलों मे वो जज्बा और जज्बाते वतन
कि तूफानों के गुमाँ (अंहकार) भी जमींदोज हुवे दम तोड़े जाते हैं ।
इस खून कि गर्मी से हमारे पत्थर भी मोम कि मानिद (भाति) पिघलते जाते हैं,
सीने मे वो कुव्वत (साहस) है हमारे कि ,
हुजूमे चट्टाँ भी थर्रा के फरियाद किए जाते हैं।
और लहरा के हम उठा लें शमशीर (तलवार),
फौज पे फौज बरबाद किए जाते हैं।
झुक गई है सारी कायनात इस तेग (प्रकाश) कि जानिब,
दुनिया कि नजरों में हम आफताब हुवे जाते हैं।
हमलों पे हमले, घात पे घात, वार पे वार होते हैं
हम फ़िर भी मुस्कुराते हैं खुशमिजाज हुवे जाते हैं
और कितनों ने की कोशिशें हमें मिटाने कि
मिटा ना सके पर ख़ुद हि मिट गए
और हम हैं कि यायावर आबाद हुवे जाते हैं।

पर इस फौलादी सीने में
जहाँ मैन अम्नो - सुकून फैलाने का एक शीरीं एहसास भी है
मिटते हुवे इंसानियत के जज्बात को बचाने

इस गुलिश्तानमैन इल्म का गुल खिलाने
थक के बोझिल आंखों मैन आशा के नवदीप जलाने
ग़मों से शिकस्त खाए अश्कों के कुल्जाम (सागर) बहाए
बदरंग रुख्सारों पर वो मीठी मुस्कान का नूर बिछाने
का एक पावन, पवित्र विश्व बंधुत्व समभाव भी है
फ़िर भी ना हुवे वाकिफ हमारे वजूद से
तो जा के पूछो सूरज की हर इक किरण से
जा के पूछ लो अफ्ताबोखुर्शीद से,
सुनो दरख्तों, जंगलों, मैदानों, पहाड़ों,घाटियों,
लहलहाते फसलों के मैदानों से आता हमारा यश्ज्ञान
नदियों कि रवानगी का वो मीठा तान,
गीत गाते तायरों (birds) की मौसीकी मैन हमारी आन,
जा के पूछो शोलों से शबनम से शरारों से,
चंदन के बागों से आती मुश्कबू बयारों से।

सुनो क्या कहती हैं
समंदर कि गहराएयाँ
इस फलक कि ऊँचाइयाँ

पूछो हमसे पराजित असभ्यता कि उस स्याह काली रात से,
हमारी एहसानमंद इंसानियत कि जात से।

गर तुम्हे लगता है कि
ये सब बोलते हैं झूठ ,
तो पूछो दरों से दीवारों से,
अपनी मस्जिदों मीनारों से

फ़िर पूछो पृथ्वी,अग्नि,वायु,जल,आकाश से।

गर फ़िर भी ना आए यकीं ,
तो पूछो,
अपने उस खुदा,उस मसीह से,
फ़िर पूछो जर्रे जर्रे से।
इन सब कि एक हि सदा (आवाज) आएगी ...

ना ब्रितानी ना ये यूनां
ना ये मुगलां न ये जर्मां

सभ्यता के रहबर अमन का पैगाम लाते हैं,
उठो सलाम करो कि
आर्य आर्य आर्य बढ़े आते हैं.

1 comments:

Mamta Tripathi said...

apaki kavita maine padi ese pandulipi k rup me bhi pada tha.........aj ye blog site dekhkar aur is par upalabdh suchanaye evam sambandhsutro k vishaya me jankar bahut sukhad anubhuti ho rahi hai. Ap logo ka ye prayas prasshanshniya hi nahi varan abhinandaniya bhi hai. Alok ji ki ye kavita vastutah aise hi sthano ko sushobhit karane yogya thi....................