अनादि मै अनंत मै अवध्य मै महान
मार सके कौन मुझे कौन मुझे शत्रु शक्तिवान
धर्म धारनार्थ अट्टहास कर लड़ा
मृत्यु के समक्ष मै डटा रह खड़ा
अग्नि से जला ना मै ना शस्त्र से मरा
भीरु मृत्यु छोड़ युद्ध भागता चला
शत्रु भी बड़ा विचित्र मूर्ख है महा
मृत्यु दण्ड से मुझे अरे डरा रहा
हिंस्र सिंह पिंजरे मे देख फेंक कर
सिंह दास बन जाये पाँव चाट कर
अग्नि-कुण्ड मे प्रदीप्त डाल दे मुझे
अग्नि-शीत सुप्रभावली बना मुझे
हो कराल क्रूर सैन्य राह छेकते
अस्त्र शस्त्र तोप बाण आग फेकते
झेल कर उन्हें अजेय मै पचा गया
काल कूट मे त्रिनेत्र सा ऋचा गया ।
द्वारा -
श्री विनायक दामोदर सावरकर जी
Jul 14, 2007
Posted by
ALOK SINGH
at
6:49 PM
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment