SANGH TODAY
*55000 Sakhas across Bharath attending by more than 1 million Swayamsevaks everyday.
*Spreads over 80 countries across the globe.
*Rashtra Sevika Samithi – Woman’s wing of Sangh. More than 5 lakhs members across Bharat.
AN ENDEAVOUR TO END PSEUDO-SECULARISM
Posted by
ALOK SINGH
at
5:46 PM
0
comments
communist have no faith in democracy.They don't have any will power to fight their political opponents ideologically..and looking to finish off the opponents by killing them.Recent killings of innocent people in Nandigram is one big example..but the shocking truth is it is not at all a isolated incident.Similar killings is happening for past three decades in the Communist stronghold region of Kerala and West bengal.Last week blood thirsty communists killed 5 BJP and RSS activists in thrissur district of kerala. plz view this link
http://www.haindavakeralam.com/HKPage.aspx?PageID=5770

Posted by
ALOK SINGH
at
10:07 PM
0
comments
देवबंद के उलेमाओं ने पिछले दिनों अपने सम्मेलन में कहा कि आतंकवाद गैर-इस्लामी कार्य है। बयान कई दृष्टियों से रोचक और विचारणीय है। आतंकवादी घटनाएं कम से कम बीस वर्ष से नियमित रूप से चल रही हैं, लेकिन इसके पहले तक उलेमाओं की ओर से कुछ नहींकहा गया? दूसरा पहलू यह है कि जब अफगानिस्तान में तालिबान ने सत्ता पर कब्जा किया तब से सारी दुनिया में उन्हें देवबंदी इस्लाम के अनुयायी के रूप में ही जाना गया। चार वर्ष पहले पाकिस्तान के बड़े इस्लामी नेता फजलुर रहमान भी देवबंद आए थे। रहमान को दुनिया तालिबान के जनक के रूप में जानती है, क्योंकि उनके देवबंदी मदरसों में ही तालिबान ने वे पाठ सीखे जिसके आधार पर अफगानिस्तान में एक भयानक राज कायम किया गया। कराची का बिनौरी मदरसा और पेशावर का हक्कानिया मदरसा देवबंदी विचारधारा के ही अनुयायी हैं। फजलुर रहमान को उन तालिबानों पर फº था और वे पाकिस्तान समेत सारी दुनिया में वैसे ही विशुद्ध इस्लाम के ख्वाहिशमंद हैं। जुलाई 2003 को उन्होंने देवबंद में भी दोहराया कि तालिबान का शासन सबसे अच्छा था। जब तालिबान की प्रशंसा में देवबंद में कसीदे काढ़े जा रहे थे तब उलेमा खामोश क्यों थे? अफगानिस्तान में तालिबान राज के लोमहर्षक, अमानवीय कारनामे जग-जाहिर थे। वीभत्स हत्याएं, संगीत, कला, खेल-कूद, फोटोग्राफी आदि पर प्रतिबंध, स्ति्रयों पर जुल्म, हिंदुओं-सिखों पर अत्याचार, बामियान की ऐतिहासिक बुद्ध प्रतिमाओं का विध्वंस, भारतीय विमान का अपहरण, कारगिल में जेहादी घुसपैठ में शरीक होना आदि उनके कुछ कारनामे हैं। इनमें से कई सीधे भारत के खिलाफ थे। स्वयं देवबंद में पढ़ रहे भारतीय मुस्लिम भी तालिबान को सहपाठी बता कर गर्व करते थे। क्या देवबंदी उलेमा अब तालिबान पर शर्मसार हो रहे हैं? जब 11 सितंबर को न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकवादी हमला हुआ तो देवबंद के रहनुमाओं का आक्रोश आतंकवादियों पर नहीं, बल्कि अमेरिका पर था। वे ओसामा बिन लादेन को क्लीन-चिट दे रहे थे। लादेन के काम और उद्देश्य जगजाहिर थे। न्यूयार्क से पहले वह कई आतंकवादी कारनामे घोषित तौर पर कर चुका था। लादेन ने विश्व में इस्लामी साम्राज्य कायम करने और भारत को अमेरिका, रूस के बाद तीसरा मुख्य निशाना मानने की घोषणाएं कई बार की हैं। फिर भी देवबंद मदरसे के उच्चाधिकारी नियमित रूप से उन्हीं आतंकवादियों का बचाव करते रहे हैं। हमें उनके बयान का निहितार्थ ढूंढना होगा। यह इस्लाम को ही एकमात्र कसौटी मानकर आतंकवाद की आलोचना भी कर रहा है। इसीलिए भारत को निशाना बनाए विदेशी मुस्लिम आतंकवादियों की भी देवबंद के मौलानाओं ने कभी निंदा नहीं की। कश्मीर से लेकर गुजरात तक एक से एक अमानवीय घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोहों के विरुद्ध कभी कोई फतवा नहीं दिया-इसीलिए कि सभी आतंकवादी इस्लामी प्रेरणाओं का हवाला देकर ही अपने कारनामे करते हैं। इस्लाम मुसलमानों के लिए कसौटी हो सकता है, गैर-मुसलमानों के लिए नहीं। यदि कोई आतंकवाद की आलोचना में गंभीर है तो उसे बिना इस्लाम का हवाला दिए सीधे-सीधे इसकी निंदा करनी चाहिए। आतंकवाद गैर-इस्लामी कार्य है, कहने में यह बात नहीं आती। इसलिए किसी गैर-मुस्लिम को देवबंदी उलेमा के इस नए बयान से तनिक भी उत्साहित नहीं होना चाहिए। ऐसे बयानों में सत्यनिष्ठा नहीं झलकती। इस्लाम मूलत: राजनीतिक विचारधारा है। इसलिए जैसे राजनीति में सामान्य रूप से होता है, अपनी और विरोधी की शक्ति की स्थिति देखकर पैंतरे बदल दिए जाते हैं वैसा ही कुछ इस मामले में भी नजर आता है। जब तक इस्लामी आतंकवादी और अल-कायदा आदि बढ़त लिए हुए दिख रहे थे तब तक देवबंद की ओर से उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा गया। यह केवल देवबंद की स्थिति नहीं थी, बल्कि संपूर्ण इस्लामी विश्व की सोच थी। इसलिए ओसामा या मैगनिफिशेंट इलेवन (न्यूयार्क पर हमला करने वाले ग्यारह आतंकवादियों) की तस्वीर छपी टी-शर्ट दुनिया भर के मुस्लिम युवकों में शान से पहनी जाती थी। आज वह स्थिति नहीं दिख रही। मुसलमान जनता में आतंकवादियों पर गर्व का बुखार कुछ उतरता लग रहा है। उन्हें लग रहा है कि अमेरिका को मिटाना इतना आसान नहीं। फिर दुनिया के गैर-मुस्लिमों में इस्लाम के प्रति आलोचना का भाव बढ़ा है। इससे गैर-इस्लामी समाजों में रह रहे मुसलमानों को कई कठिनाइयां हो रही हैं। लगता है कि उलेमाओं ने इन सब परिस्थितियों का आकलन करने के बाद अपना रुख बदलने की कोशिश की है। यह वक्त ही बताएगा कि उलेमा अपनी इस राय के प्रति कितने गंभीर हैं? एस. शंकर (लेखक स्वतंत्र टिप्पणीकार हैं)
Posted by
ALOK SINGH
at
11:33 PM
0
comments
After the stinging High Court rebuke, the UPA Government should junk the Banerjee Committee report, and not even consider an appeal
It is a sign of our times that faith in the judiciary is becoming increasingly susceptible one's political biases. As such, the Supreme Court is "just" when it acquits SAR Geelani in the Parliament attack case; "not infallible" - to use Mr Farooq Abdullah's words - when it convicts and sentences to death Mohammad Afzal Guru in the same case; and downright unfair when, in a stinging judgement, the Gujarat High Court calls the Justice (retired) UC Banerjee Committee, set up by Railway Minister Lalu Prasad Yadav to reinterpret the Godhra carnage, "illegal, unconstitutional ... null and void".
The juxtaposition of the Godhra and Afzal Guru episodes may seem forced. Yet central to both is a sense of denial, of unwillingness to see a terrorist attack - and one fails to see why Godhra cannot be described as such - for what it is.
Consider the facts. On February 27, 2002, coach S-6 of the Sabarmati Express, a train carrying kar sevaks, was attacked at Godhra station in Gujarat. Fifty-eight people were incinerated, and the resultant anger led to a week of intense riots. The violence eventually killed, as per figures given to Parliament by the UPA Government on May 11, 2005, 790 Muslims and 254 Hindus, many of the latter dying in police firing.
The riots were horrific. Slow and gradual as it may be, the law needs to take its course and punish as many as it can. Indeed, the first convictions in the riot cases began to happen over a year ago. A judicial commission was also set up to investigate both Godhra and the tumult afterwards.
Obviously, this was not enough for some people. In September 2004, shortly after he came to office, Mr Yadav appointed an "internal committee" headed by Justice (retired) Banerjee to look into the Godhra incident. As expected, Banerjee produced an "interim report" just in time for the Bihar election of early 2005. It said the train fire was accidental and, certainly, not the product of a Muslim mob outside. After such exemplary detective work, it was open to wonder what a Justice Banerjee visitation would do to historical incidents. Perhaps his true calling was in the Human Resource Development Ministry, in charge of rewriting textbooks. Sent to Masada, he would have reported back that the besieged Jews did not commit collective suicide but died of food poisoning. Sent to Chittor, he would have denied any invasion by Allaudin Khilji, and any jauhar: Rani Padmini died in her kitchen, when a LPG cylinder burst while she was
preparing Rajput delicacies for the evening banquet in honour of the visiting Delhi sultan.
Not everybody shared the UPA Government's touching faith in Justice Banerjee. On October 13, following a petition by a Godhra survivor, the Gujarat High Court rejected his "interim report" as, essentially, nonsense. It refused to sanction its tabling in Parliament. It said the very appointment of the Banerjee panel was politically "colourable", and that its so-called findings contradicted empirical evidence, including that which had been accepted by the Railways while compensating families of victims.
In response Justice Banerjee - now as laconic as he was articulate two days before the Bihar election - played the copybook professional: "I went to Gujarat, took evidence and submitted my report...Ever since I gave my report, it has been a closed chapter to me ... I am not a politician."
Just what did Justice Banerjee do in Gujarat, and what did his interim report say? Crudely put, after visiting Godhra, Justice Banerjee sought to create a myth and then present it as evidence of truth. His report insisted there was no mob attack on coach S-6, ignoring eyewitness accounts of 1,000 people with stones and Molotov cocktails.
Justice Banerjee ignored the Railway Protection Force (RPF) firing at the time - shots in the air to disperse rather than wound. He ignored the testimony of the RPF commandant who arrived after coach S-6 was set ablaze and ordered his men to fire at a mob that launched a second attack at about noon. Does Justice Banerjee know where these bullets are?
Next, he ignored the 15 arrests made at the station itself; almost all of those arrested are still in prison. He ignored reports of an attempt to set fire to coach S-2, also crowded with Hindu activists. Does he believe coach S-2 too saw an accidental fire - two LPG cylinders, going off simultaneously, in a cosmic coincidence?
It is this kangaroo report that the Gujarat High Court has justifiably rubbished. A day after it did so, the Prime Minister was asked about the verdict while on the flight back from Finland. Mr Manmohan Singh said, "There are higher courts, we will explore the mechanism of taking recourse to a higher court." What was that about defending the indefensible?
Posted by
ALOK SINGH
at
1:09 PM
0
comments
Posted by
ALOK SINGH
at
12:03 PM
0
comments
दुनिया भर के प्रमुख विचारकों ने भारतीय जीवन-दर्शन एवं जीवन-मूल्य, धर्म, साहित्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिकता को मनुष्य के उत्कर्ष के लिए सर्वोत्कृष्ट बताया है, लेकिन इसे भारत का दुर्भाग्य कहेंगे कि यहां की माटी पर मुट्ठी भर लोग ऐसे हैं, जो पाश्चात्य विचारधारा का अनुगामी बनते हुए यहां की परंपरा और प्रतीकों का जमकर माखौल उड़ाने में अपने को धन्य समझते है। इस विचारधारा के अनुयायी 'कम्युनिस्ट' कहलाते है। विदेशी चंदे पर पलने वाले और कांग्रेस की जूठन पर अपनी विचारधारा को पोषित करने वाले 'कम्युनिस्टों' की कारस्तानी भारत के लिए चिंता का विषय है। हमारे राष्ट्रीय नायकों ने बहुत पहले कम्युनिस्टों की विचारधारा के प्रति चिंता प्रकट की थी और देशवासियों को सावधान किया था। आज उनकी बात सच साबित होती दिखाई दे रही है। सच में, माक्र्सवाद की सड़ांध से भारत प्रदूषित हो रहा है। आइए, इसे सदा के लिए भारत की माटी में दफन कर दें। कम्युनिस्टों के ऐतिहासिक अपराधों की लम्बी दास्तां है-
• सोवियत संघ और चीन को अपना पितृभूमि और पुण्यभूमि मानने की मानसिकता उन्हें कभी भारत को अपना न बना सकी।
• कम्युनिस्टों ने 1942 के 'भारत-छोड़ो आंदोलन के समय अंग्रेजों का साथ देते हुए देशवासियों के साथ विश्वासघात किया।
• 1962 में चीन के भारत पर आक्रमण के समय चीन की तरफदारी की। वे शीघ्र ही चीनी कम्युनिस्टों के स्वागत के लिए कलकत्ता में लाल सलाम देने को आतुर हो गए। चीन को उन्होंने हमलावर घोषित न किया तथा इसे सीमा विवाद कहकर टालने का प्रयास किया। चीन का चेयरमैन-हमारा चेयरमैन का नारा लगाया।
• इतना ही नहीं, श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने शासन को बनाए रखने के लिए 25 जून, 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा कर दी और अपने विरोधियों को कुचलने के पूरे प्रयास किए तथा झूठे आरोप लगातार अनेक राष्ट्रभक्तों को जेल में डाल दिया। उस समय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी श्रीमती इंदिरा गांधी की पिछलग्गू बन गई। डांगे ने आपातकाल का समर्थन किया तथा सोवियत संघ ने आपातकाल को 'अवसर तथा समय अनुकूल' बताया।
• भारत के विभाजन के लिए कम्युनिस्टों ने मुस्लिम लीग का समर्थन किया।
• कम्युनिस्टों ने सुभाषचन्द्र बोस को 'तोजो का कुत्ता', जवाहर लाल नेहरू को 'साम्राज्यवाद का दौड़ता कुत्ता' तथा सरदार पटेल को 'फासिस्ट' कहकर गालियां दी।
ये कुछ बानगी भर है। आगे हम और विस्तार से बताएंगे। भारतीय कम्युनिस्ट भारत में वर्ग-संघर्ष पैदा करने में विफल रहे, परंतु उन्होंने गांधीजी को एक वर्ग-विशेष का पक्षधर, अर्थात् पुजीपतियों का समर्थक बताने में एड़ी-चोटी का जोड़ लगा दिया। उन्हें कभी छोटे बुर्जुआ के संकीर्ण विचारोंवाला, धनवान वर्ग के हित का संरक्षण करनेवाला व्यक्ति तथा जमींदार वर्ग का दर्शन देने वाला आदि अनेक गालियां दी। इतना ही नहीं, गांधीजी को 'क्रांति-विरोधी तथा ब्रिटीश उपनिवेशवाद का रक्षक' बतलाया। 1928 से 1956 तक सोवियत इन्साइक्लोपीडिया में उनका चित्र वीभत्स ढंग से रखता रहा। परंतु गांधीजी वर्ग-संषर्ष तथा अलगाव के इन कम्युनिस्ट हथकंडों से दुखी अवश्य हुए। साम्यवाद (Communism) पर महात्मा गांधी के विचार-महात्मा गांधी ने आजादी के पश्चात् अपनी मृत्यु से तीन मास पूर्व (25 अक्टूबर, 1947) को कहा- 'कम्युनिस्ट समझते है कि उनका सबसे बड़ा कत्तव्य, सबसे बड़ी सेवा- मनमुटाव पैदा करना, असंतोष को जन्म देना और हड़ताल कराना है। वे यह नहीं देखते कि यह असंतोष, ये हड़तालें अंत में किसे हानि पहुंचाएगी। अधूरा ज्ञान सबसे बड़ी बुराइयों में से एक है। कुछ ज्ञान और निर्देश रूस से प्राप्त करते है। हमारे कम्युनिस्ट इसी दयनीय हालत में जान पड़ते है। मैं इसे शर्मनाक न कहकर दयनीय कहता हूं, क्योंकि मैं अनुभव करता हूं कि उन्हें दोष देने की बजाय उन पर तरस खाने की आवश्यकता है। ये लोग एकता को खंडित करनेवाली उस आग को हवा दे रहे हैं, जिन्हें अंग्रेज लगा लगा गए थे।'
Posted by
ALOK SINGH
at
7:12 PM
1 comments
Posted by
ALOK SINGH
at
2:57 PM
0
comments
Posted by
ALOK SINGH
at
1:02 PM
0
comments
Posted by
ALOK SINGH
at
9:53 AM
0
comments
Posted by
ALOK SINGH
at
12:02 PM
0
comments
Posted by
ALOK SINGH
at
9:50 PM
0
comments
Posted by
ALOK SINGH
at
6:14 PM
0
comments
Posted by
ALOK SINGH
at
2:06 PM
0
comments
Posted by
ALOK SINGH
at
6:11 PM
5
comments
How our print media and electronics media is doing it has time to show interview of separatist,terrorist,who don't believe in Indian constitution,who are involve in religious conversion by any means.
plz look who are the owner of Indian media:they are foreigner
NDTV: A very popular TV news media is funded by Gospels of Charity inSpain supports Communism. Recently it has developed a soft cornertowards Pakistan because Pakistan President has allowed only thischannel to be aired in Pakistan. Indian CEO Prannoy Roy is co-brotherof Prakash Karat, General Secretary of Communist party of India.India Today which used to be the only national weekly who supportedBJP is now bought by NDTV!! Since then the tone has changeddrastically and turned into Hindu bashing.
CNN-IBN: This is 100 percent funded by Southern Baptist Church withits branches in all over the world with HQ in US. The Church annuallyallocates $800 million for promotion of its channel. Its Indian headis Rajdeep Sardesai and his wife Sagarika Ghosh.
Times group list: Times Of India, Mid-Day, Nav-Bharth Times, Stardust, Femina, VijayaTimes, Vijaya Karnataka, (Times now 24 hour news channel) and manymore. Times Group is owned by Bennet & Coleman. "World ChristianCouncil" does 80 percent of the Funding, and an Englishman and anItalian equally share balance 20 percent. The Italian Robertio Mindois a close relative of Sonia Gandhi.
Star TV: It is run by an Australian, who is supported by St. PetersPontificial Church Melbourne.
Hindustan Times: Owned by Birla Group, but hands have changed sinceShobana Bhartiya took over. Presently it is working in Collobrationwith Times Group.
THE HINDU:English daily, started over 125 years has been recently taken over by Joshua Society, Berne, Switzerland.
Indian Express: Divided into twogroups.The Indian Express and new Indian Express (southern edition). ActsMinistries has major stake in the Indian Express and later is stillwith the Indian counterpart.
Eeenadu: Still to date controlled by an Indian named Ramoji Rao.Ramoji Rao is connected with film industry and owns a huge studio inAndhra Pradesh.
Andhra Jyothi: The Muslim party of Hyderabad known as MIM along with aCongress Minister has purchased this Telgu daily very recently.
The Statesman: It is controlled by Communist Party of India.
KairalTV: It is controlled by Marxist Communist party of India
Mathrubhoomi: Leaders of Muslim League and Communist leaders havemajor investment.
Asian Age and Deccan Chronicle: Is owned by a Saudi Arabian Companywith its chief Editor M.J. Akbar.The ownership explains the control of media in India by foreigners.The result is obvious. — So is it right to allow foreign investment in media like sensitive field??????
Posted by
ALOK SINGH
at
6:32 PM
0
comments
सन 1962 की लड़ाई में चीन के साथ युद्ध में भारतीय सेना को जहां कई मोर्चो पर हार का सामना करना पड़ा, वहीं लद्दाख के चुशूल सेक्टर में उसने शौर्य का ऐसा इतिहास रचा कि तमाम प्रयासों के बावजूद चीनी सैनिक रेजांगला पर कब्जा नहीं कर पाए।
भारतीय सेना के 1962 के युद्ध आंकड़ों के अनुसार चीनी आक्रमण के चलते 24 अक्टूबर 1962 को रेजांगला की सुरक्षा का जिम्मा कुमाऊं रेजीमेंट की चार्ली कंपनी को सौंप दिया गया। भारतीय सैनिक सुरक्षात्मक तैयारियों में लगे थे कि अचानक 18 नवंबर को पौ फटने से पहले चीनी सेना ने रेजांगला पर जबर्दस्त हमला कर दिया। रेजांगला लद्दाख के चुशूल सेक्टर में 18 हजार फुट की बर्फीली ऊंचाई पर स्थित है। वहां पानी भी जम जाता है। मातृभूमि की सीमाओं की रक्षा की जिद ठाने वहां तैनात भारतीय जवानों का लहू नहीं जमा। उन्होंने चीनी सेना का ऐसा मुकाबला किया कि देखते ही देखते चार्ली कंपनी, सात और आठ नंबर प्लाटून तथा मोटर सेक्शन की जबर्दस्त जवाबी कार्रवाई में सैकड़ों चीनी सैनिक ढेर हो गए।
यह जबर्दस्त लड़ाई कई घंटों तक चली। रेजांगला के नाले चीनी सैनिकों की लाशों से भर गए। इस हमले में विफल हो जाने पर चीनियों ने फिर से जबर्दस्त हमला बोला फिर भी वे कामयाब नहीं हुए। इसके बाद चीनियों ने तीसरी बार कई ओर से धावा बोला। कई जगह उन्हें अपने ही सैनिकों की लाशों के ऊपर से गुजरना पड़ा। भारतीय जवान जमकर लड़े। गोला बारूद खत्म हो जाने पर वे अपने मोर्चो से बाहर निकल आए और निहत्थे ही स्वचालित राइफलधारी चीनी सैनिकों से भिड़ गए।
भारतीय सेना के पहलवान सिंहराम ने कई चीनी सैनिकों को चट्टान पर पटक कर मार डाला। घंटों तक चली इस लड़ाई में भारतीय सेना के 114 अधिकारी और जवान शहीद हो गए। इसके बावजूद चुशूल पर चीनी सैनिक कब्जा नहीं कर पाए। बहादुर हवलदार रामकुमार के शरीर में नौ गोलियां लगीं। इसके बावजूद दुश्मन को झांसा देकर वह लुढ़कते-लुढ़कते छह मील की दुर्गम बर्फीली दूरी तय कर अपने बटालियन मुख्यालय पहुंचने में कामयाब हो गए।
बहादुर भारतीय सैनिकों की तुलना में मरने वाले चीनी सैनिकों की तादाद काफी अधिक थी। भारतीयों की बहादुरी को देखकर चीनी सैनिक भी दंग रह गए। जाते-जाते वह हमारे शरीद सैनिकों के पार्थिव शरीरों को सम्मान के साथ कंबलों से ढक गए तथा उनकी संगीनें उनके शरीरों के पास खड़ी कर गए। 11 फरवरी 1963 को 110 रेडक्रास अधिकारियों और भारतीय सेना के जवानों तथा अधिकारियों का दल चुशूल सेक्टर पहुंचा जहां प्रकृति ने बहादुरी के इतिहास को अब भी पूरी तरह सहेज कर रखा था। इसके बाद वहां तत्कालीन सेना प्रमुख टी एन रैना भी पहुंचे। बेहद सर्द इलाका होने के कारण उन्हें लड़ाई के सभी दृश्य सुरक्षित मिले। शहीद भारतीय सैनिकों के शव बर्फ में जम चुके थे, तब भी अपने हथियार थामे हुए थे। यह दृश्य देखकर सेना अध्यक्ष बिलख-बिलख कर रो पड़े।
क्षेत्र से 96 अधिकारियों और जवानों के शव बरामद हुए। बाकी शव अगली कार्रवाई में मिले। मेजर शैतान सिंह का शव उसी समय विमान के जरिए जोधपुर पहुंचाया गया। वहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बाकी शवों का अंतिम संस्कार चुशूल युद्धक्षेत्र में ही कर दिया गया जहां उनकी स्मृति में अब एक स्मारक बना है।
साभार - दैनिक जागरण
Posted by
Pramendra Pratap Singh
at
8:35 AM
0
comments
इसे विचित्र संयोग ही कहेंगे। रामसेतु बचाने के लिए देश भर में चला आंदोलन बुधवार के दिन में सबसे बड़ी खबर बना। शाम होते-होते दूसरी खबर ने बड़ी खबर का रूप धर लिया। इंडोनेशिया में भयावह भूकंप। इसके बाद भारतीय गृह मंत्रालय का रेड अलर्ट जारी करना। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सुनामी आने की चेतावनी। पहली नज़र में अलग-अलग-सी दिखने वाली दोनों खबरों में अंतर्सबंध है। इसके लिए वैज्ञानिकों द्वारा दी गई चेतावनियों को धैर्य और ध्यान से समझना होगा।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के बीच शार्टकट समुद्री रास्ता तैयार करने की योजना का नाम है सेतुसमुद्रम परियोजना। इस परियोजना पर अमल तभी हो सकेगा जब रामसेतु (एडम ब्रिज) के बीच का 300 मीटर का हिस्सा तोड़ा जाए। रामसेतु सेतुसमुद्रम परियोजना के बीच में पड़ता है।
इसी रामसेतु को बचाने के लिए आंदोलन चल रहा है। इसी रामसेतु ने वर्ष 2004 में सुनामी लहरों के छक्के छुड़ाए थे। हजारों लोगों की जान बचाई थी। विश्वास न हो तो अंतरराष्ट्रीय सुनामी सोसायटी के अध्यक्ष और भारतीय सरकार के सुनामी सलाहकार सत्यम मूर्ति की जुबानी सुनिए- 'दिसंबर 2004 की उस काली सुबह भारत और श्रीलंका के बीच भी खौफनाक लहरों ने कहर ढाने के इरादे से घुसपैठ किया। पर यह क्या..! सामने सीना ताने रामसेतु खड़ा मिला। पत्थरों और बालू से बने इस वज्र सेतु श्रृंखला से भूकंपीय लहरें टकराई। कुछ क्षण को सब कुछ थमा। कौन हटे, कौन डिगे, कौन झुके और कौन मुडे़? पर रामसेतु जस का तस। मुड़ीं लहरें। वे जितनी तेजी से टकराई, उसी तेजी से नए राह को ओर निकलीं, खुले समुद्र की ओर। बाकी बची लहरें दो तरफ छितरा गई- कुछ श्रीलंका की ओर, बाकी केरल के तटीय इलाके की तरफ। पर इन छितराई लहरों की ऊर्जा, आवेग और आक्रामकता तब तक नष्ट हो चुकी थी। कह सकते हैं, रामसेतु की इस श्रृंखला ने उस दिन केरल को बचा लिया।'
नए समुद्री शार्टकट के लिए एक न्यूनतम समुद्रीय गहराई का प्रस्तावित समुद्री रास्ते में हर जगह होना जरूरी है। पर रामसेतु वाले इलाके में गहराई की जगह वज्र जैसी चंट्टानें हैं। इसे न हटाया गया तो जहाजों की चौबीसों घंटे आवाजाही के लिए नया समुद्री शार्टकट बन ही नहीं सकता। इससे एक सीधा सवाल खड़ा होता है- समुद्री शार्ट कट विकसित कर व्यापार-वाणिज्य में तेजी लाने व परिवहन समय बचाने से क्या कम महत्वपूर्ण है सुनामी को रोका जाना? पर्यावरणविद् और वैज्ञानिक बहुत साफ-कहते हैं- 'दुनिया शार्टकट की राह अपनाकर तरक्की करने में जाने कितनी मुसीबतें पहले ही गले लगा चुकी है। ग्लोबल वार्मिग, ओजोन परत, पिघलते ग्लेशियर और पहाड़, मौसम का मनमानापन..। इनसे पूरी दुनिया खतरे में है। अब नई मुसीबत मोल लेने की क्या जरूरत?'
सेतुसमुद्रम परियोजना पर जनवरी 2005 से ही निगाह रखे वैज्ञानिक व सुनामी विशेषज्ञ सत्यम मूर्ति साफ शब्दों में कहते हैं-'खतरनाक होगा रामसेतु तोड़ना।' सत्यम मूर्ति सिर्फ अकेले नहीं हैं। हर तरह के वैज्ञानिकों का कहना है कि परियोजना के बारे में सोचने के पहले पर्याप्त और गहन शोध नहीं कराया गया। भूगर्भवेत्ताओं का कहना है कि इस क्षेत्र में सक्रिय ज्वालामुखी और गतिमान प्रवाल भित्तिायां हैं। इसलिए यहां प्राकृतिक या पूर्वस्थापित संरचना से छेड़छाड़ ठीक न होगा। पारिस्थितिकी विशेषज्ञ दावा करते हैं कि सेतु बंगाल की खाड़ी के अनियमित प्रवाहों को रोकता है। इससे समुद्री जीवन की सहजता बरकरार रहती है। सेतु के तोड़े जाने से समुद्र की संवेदनशीलता असंतुलित पर असर पड़ेगा।
जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया के पूर्व निदेशक एवं चेन्नई स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओसियन टेक्नोलाजी के शिक्षक एस. बद्रीनारायणन ने कहा कि प्रवाल भित्तिायां को काटा जाना अनर्थकारी होगा। ये भित्तिायां कई सामुद्रिक हलचलों को पुष्ट करती हैं। ये कई जीवों के उद्भव की कहानी भी कहती हैं। इन्हीं भित्तिायों से संकेत मिलता है कि हिंद महासागर में पानी का प्रवाह किस तरह होता रहा है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि श्रीलंका के भी पर्यावरणविदें का स्पष्ट तौर पर मानना है कि सेतुसमुद्रम परियोजना से समुद्र के संवेदनशील पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया और इंडियन रेयर अथर््स से पूर्व में जुड़े रहे वैज्ञानिकों ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि सरकार ने परियोजना पर मुहर लगाने से पहले उनके संगठनों से संपर्क नहीं किया। वैज्ञानिकों और गैर-सरकारी संगठनों का कहना है कि पिछली दफे आए सुनामी के बाद सरकार को यहां शोध कार्य कराना चाहिए था ताकि वास्तविकताओं का खुलासा हो। जीएसआई के पूर्व निदेशक आर. गोपालाकृष्णन कहते हैं कि इस रामसेतु के चलते 2004 में हजारों लोगों की जानें बची थीं।
सुनामी विशेषज्ञ सत्यम मूर्ति उस दिन को याद करते हैं जब उन्हें सेतुसमुद्रम परियोजना की ओर से भेजा गया एक रजिस्टर्ड पत्र मिला। वे उन दिनों कनाडा में ओंट्टावा विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य कर रहे थे। हालांकि पत्र काफी देर में पहुंचा और इसमें सेतुसमुद्रम परियोजना पर राय देने की निश्चित तारीख बीत चुकी थी। इसी बीच सुनामी प्रकरण हुआ। इस पर शोध किया। बाद में मैंने अपनी राय भेज दी। उन्होंने बताया कि मैने पत्र में लिखा कि अगर अगली बार सुनामी आया तो रामसेतु तोड़कर बनाए गए सेतुसमुद्रम के चलते तटीय इलाकों में तबाही मच जाएगी। सुनामी के कारण दौड़ने वाली ऊंची-ऊंची हाहाकारी समुद्री लहरों को तब श्रीलंका-भारत समुद्री क्षेत्र के बीच थामने वाला कोई नहीं होगा। मूर्ति कहते हैं कि उन्होंने साफ तौर पर पत्र में अपनी बात कह दी- 'खतरा वास्तविक है, परियोजना पुनर्निधारित करें।'
सभार- दैनिक जागरण
Posted by
Pramendra Pratap Singh
at
8:32 AM
0
comments
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की ऐतिहासिकता को चुनौती देनेवालों को चुनौती देता एक शोध सामने आया है , जो सिद्ध करता है कि राम पौराणिक नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व थे। उनका जन्म 5114 ईसापूर्व 10 जनवरी को हुआ था। इस तरह अगली 10 जनवरी को राम के जन्म के 7122 साल पूरे हो जाएंगे।
श्री राम के बारे में यह शोध चेन्नई की एक गैरसरकारी संस्था भारत ज्ञान द्वारा पिछले छह वर्षो में किया गया है। मुंबई में अनेक वैज्ञानिकों, विद्वानों, व्यवसाय जगत की हस्तियों के सामने इस शोध से संबंधित तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए इसके संस्थापक ट्रस्टी डीके हरी ने एक समारोह में बताया कि इस शोध में वाल्मीकि रामायण को मूल आधार मानते हुए अनेक वैज्ञानिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक, ज्योतिषीय और पुरातात्विक तथ्यों की मदद ली गई है। जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि राम हमारे गौरवशाली इतिहास का ही एक अंग थे। इस समारोह का आयोजन भारत ज्ञान ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग के साथ मिलकर किया था।
शोध से संबंधित प्रस्तुतिकरण के बाद इसका सीडी एवं वेबसाइट लांच करते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा कि हमारे देश को ऐसे वैज्ञानिक शोधों की आवश्यकता है, जो सिलसिलेवार तथ्यों पर आधारित हों और हमारी हमारी प्राचीन परंपराओं का खुलासा करते हों। लोगों से ऐसे शोधों को प्रोत्साहन देने की अपील करते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा कि हमें ऐसे तथ्यों के आधार पर दूसरों के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। अन्यथा लोग हमारे इतिहास को पौराणिक कहानियां ही बताते रहेंगे। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व वाराणसी स्थित श्रीमद् आद्यजगद्गुरु शंकराचार्य शोध संस्थान के संस्थापक स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती ने भी अनेक संस्कृत ग्रंथों के आधार पर राम और कृष्ण की ऐतिहासिकता को स्थापित करने का दावा किया था।
श्री श्री रविशंकर के अनुसार ऐसे शोधों में और ज्यादा वैज्ञानिकों को हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शोधों परखुलकर बहस होनी चाहिए। क्योंकि बिना बहस के इनके परिणामों को स्थापित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मैं वैज्ञानिकों को ऐसे शोधों पर अधिक से अधिक सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। लेकिन उन्हें अपनी शुरुआत 'मैं किसी बात से सहमत नहीं हूं'ं से नहीं करनी चाहिए। खुले दिमाग से बहस में हिस्सा लेकर ही किसी तथ्य की सच्चाई तक पहुंचा जा सकता है। मुंबई [ओमप्रकाश तिवारी]। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की ऐतिहासिकता को चुनौती देनेवालों को चुनौती देता एक शोध सामने आया है , जो सिद्ध करता है कि राम पौराणिक नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व थे। उनका जन्म 5114 ईसापूर्व 10 जनवरी को हुआ था। इस तरह अगली 10 जनवरी को राम के जन्म के 7122 साल पूरे हो जाएंगे।
श्री राम के बारे में यह शोध चेन्नई की एक गैरसरकारी संस्था भारत ज्ञान द्वारा पिछले छह वर्षो में किया गया है। मुंबई में अनेक वैज्ञानिकों, विद्वानों, व्यवसाय जगत की हस्तियों के सामने इस शोध से संबंधित तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए इसके संस्थापक ट्रस्टी डीके हरी ने एक समारोह में बताया कि इस शोध में वाल्मीकि रामायण को मूल आधार मानते हुए अनेक वैज्ञानिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक, ज्योतिषीय और पुरातात्विक तथ्यों की मदद ली गई है। जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि राम हमारे गौरवशाली इतिहास का ही एक अंग थे। इस समारोह का आयोजन भारत ज्ञान ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग के साथ मिलकर किया था।
शोध से संबंधित प्रस्तुतिकरण के बाद इसका सीडी एवं वेबसाइट लांच करते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा कि हमारे देश को ऐसे वैज्ञानिक शोधों की आवश्यकता है, जो सिलसिलेवार तथ्यों पर आधारित हों और हमारी हमारी प्राचीन परंपराओं का खुलासा करते हों। लोगों से ऐसे शोधों को प्रोत्साहन देने की अपील करते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा कि हमें ऐसे तथ्यों के आधार पर दूसरों के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। अन्यथा लोग हमारे इतिहास को पौराणिक कहानियां ही बताते रहेंगे। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व वाराणसी स्थित श्रीमद् आद्यजगद्गुरु शंकराचार्य शोध संस्थान के संस्थापक स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती ने भी अनेक संस्कृत ग्रंथों के आधार पर राम और कृष्ण की ऐतिहासिकता को स्थापित करने का दावा किया था।
श्री श्री रविशंकर के अनुसार ऐसे शोधों में और ज्यादा वैज्ञानिकों को हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शोधों परखुलकर बहस होनी चाहिए। क्योंकि बिना बहस के इनके परिणामों को स्थापित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मैं वैज्ञानिकों को ऐसे शोधों पर अधिक से अधिक सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। लेकिन उन्हें अपनी शुरुआत 'मैं किसी बात से सहमत नहीं हूं'ं से नहीं करनी चाहिए। खुले दिमाग से बहस में हिस्सा लेकर ही किसी तथ्य की सच्चाई तक पहुंचा जा सकता है।
लेखक - ओम प्रकाश तिवारी,
सभार दैनिक जागरण
Posted by
Pramendra Pratap Singh
at
8:30 AM
1 comments
VANDEMATRAM & JAI SRI RAM TO EVERYONE ET BONJOUR TOUT LE MONDE